Last Updated:
एक्टर गोविंदा ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि रात 3 बजे करीब 22 अज्ञात लोगों ने उनके मुंबई घर को घेर लिया था. गोविंदा का दावा है कि संकट के समय मुंबई पुलिस ने उनकी कॉल नहीं उठाई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिए इंटरनेशनल पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना पड़ा. जब कुछ लोग छत पर चढ़ने लगे, तो गोविंदा ने खुद लाइसेंसी रिवॉल्वर तानकर उन्हें खदेड़ा. संदिग्धों ने ‘पावर सिस्टम’ ठीक करने का बहाना बनाया था.
गोविंदा ने सुनाई आपबीती.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने हाल में अपने मुंबई के घर पर रात 3 बजे घटी एक खौफनाक घटना का खुलासा किया है. सुपरस्टार ने दावा किया है कि लगभग 22-23 अज्ञात लोगों की भीड़ ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया था, जिससे वहां असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया था. गोविंदा ने बताया कि जब उन्होंने मदद के लिए मुंबई पुलिस को फोन किया, तो दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. पुलिस से मदद न मिलने की हालत में उन्हें अपनी सुरक्षा पक्की करने के लिए इंटरनेशनल लेवल के बड़े पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना पड़ा, ताकि हालात पर नजर रखी जा सके.
घटना की शुरुआत में गोविंदा को लगा कि शायद पड़ोस में कोई पार्टी चल रही है, लेकिन शोर न होने की वजह से उन्हें तुरंत खतरे का अहसास हुआ. उन्होंने बताया कि वे लोग पार्टी करने वाले लोग नहीं लग रहे थे, इसलिए उन्होंने सबूत के तौर पर उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. सुपरस्टार को डर था कि अगर हालात कंट्रोल से बाहर होते हैं और उन्हें आत्मरक्षा में कोई कड़ा कदम उठाना पड़ता है, तो उन पर कोई गलत आरोप न लगे. इसी वजह से उन्होंने विदेशी पुलिस अधिकारियों को लाइन पर रखा, ताकि पूरी घटना साफ हो सकी.
गोविंदा ने जब निकाली लाइसेंसी बंदूक
हालात तब और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ संदिग्ध लोग गोविंदा के घर की छत पर चढ़ने की कोशिश की. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त घर पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था, जिसके चलते गोविंदा को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. अपनी जान और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और उन लोगों का सामना किया. जब उन लोगों ने ‘पावर सिस्टम ठीक करने’ का बहाना बनाया, तो गोविंदा ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें तुरंत वहां से जाने की चेतावनी दी. उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने भी माना कि उस वक्त सुपरस्टार का कड़ा रुख अपनाना ही बचाव का एकमात्र रास्ता था.
केस को ज्यादा खींचना नहीं चाहते गोविंदा
गोविंदा ने इस डरावने अनुभव के बावजूद अब इस मामले को और ज्यादा खींचने या दोषियों की पहचान में समय बर्बाद न करने का निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनकी पहली प्रायोरिटी एक्टिंग पर ध्यान देना है, न कि विवादों पर रिएक्शन देना. हालांकि, मुंबई पुलिस का मुश्किल समय में कॉल न उठाना गंभीर सवाल खड़े करता है, लेकिन सुपरस्टार अब इस कड़वे अनुभव को पीछे छोड़कर अपने काम पर वापस लौटना चाहते हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










