10:56 AM, 11-Feb-2026
चुनावों को देखते हुए बजट बनाएगी सरकार – माता प्रसाद पांडेय
यूपी बजट 2026-27 पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पिछले साल का बजट अभी तक पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुआ है। उससे पहले के साल का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हुआ है। वे बस संभावनाओं के आधार पर बजट बनाते हैं। इस बार चुनावों को देखते हुए बजट बनाएंगे।
#WATCH | Lucknow: On State Budget 2026-27, Leader of the Opposition in the Uttar Pradesh Assembly, Mata Prasad Pandey says, “Last year’s budget hasn’t been fully utilised yet, and the budget from the year before that hasn’t been utilised to that extent either. They just make… pic.twitter.com/lWhmxHv7oO
— ANI (@ANI) February 11, 2026
10:44 AM, 11-Feb-2026
यूपी में कौन सा अच्छा बजट आएगा- रामगोपाल यादव
यूपी बजट पर समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि जब केंद्र के बजट पर सभी निगाहें झुक गईं, तो वहां कौन सा अच्छा बजट आएगा। कौन सा अर्थशास्त्री सीएम बैठा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बाबरी मस्जिद कभी दोबारा नहीं बनेगी’ पर कहा कि जब यह मुद्दा खत्म हो गया है, तो क्या कोई पागल है जो ऐसी बात कह रहा है? क्या वह मुद्दा अब उत्तर प्रदेश में है?
10:40 AM, 11-Feb-2026
बजट में जनता के हित में स्कीम देखें सदस्य- सतीश महाना
बजट पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि बजट फाइनेंशियल ईयर का हिसाब होता है। अगले फाइनेंशियल ईयर में सरकार को जो भी स्कीम लानी हैं, उनका पूरा बजट आज पेश किया जाएगा। मैं सभी सदस्यों से रिक्वेस्ट करता हूं कि पूरा बजट पढ़ें। इस पर चर्चा करें कि जनता के हित में कौन सी स्कीम कहां ज़रूरी है।
#WATCH | Lucknow: On the state’s budget, Uttar Pradesh Assembly Speaker Satish Mahana, says, “The budget is the account of the financial year. The entire budget regarding all the schemes that the government has to bring in the next financial year will be presented today. I… pic.twitter.com/7lvCkQX9Gr
— ANI (@ANI) February 11, 2026
10:26 AM, 11-Feb-2026
बजट से पहले सपा विधायकों का अनोखा प्रदर्शन
बजट से पहले सपा विधायकों का अनोखा प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य लोगों के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर पहुंचे।
10:09 AM, 11-Feb-2026
बजट से पहले हुई कैबिनेट मीटिंग

सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
– फोटो : ANI
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बजट 2026-27 पेश होने से पहले कैबिनेट मीटिंग की।
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath chairs Cabinet meeting ahead of the presentation of the State Budget 2026-27 pic.twitter.com/DugZM0sfRE
— ANI (@ANI) February 11, 2026
10:08 AM, 11-Feb-2026
बढ़ सकती है वृद्धावस्था पेंशन
जनकल्याण की योजनाओं के तहत निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों की पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने और शी-मार्ट योजना को भी बजट में जगह मिल सकती है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा इस साल पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा 1.43 लाख शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 17 से 20 हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए 250 से 275 करोड़ रुपये बजट में रखे जा सकते हैं।
09:55 AM, 11-Feb-2026
बुंदेलखंड को मिल सकता है बड़ा पैकेज
आज के इस बजट में सरकार बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को भी बड़ा पैकेज दे सकती है। बीडा के तहत कुल 56 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें से 23 हजार एकड़ से अधिक अभी बाकी है। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान संभव है।
प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा आवंटन हो सकता है। लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने की योजना को गति मिलेगी। साथ ही जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को भी राशि दी जा सकती है।
09:38 AM, 11-Feb-2026
यूपी बजट विकास का ‘दशकीय वसीयतनामा’ – सीएम योगी
अपनी सरकार के दसवें बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी बजट 2026-27 विकास का ‘दशकीय वसीयतनामा’ है।
UP Budget 2026-27 a “decennial testament” to development, says CM Yogi Adityanath
Read @ANI Story | https://t.co/q8IQvMXyht#YogiAdityanath #UPBudget #PMModi pic.twitter.com/9TKjFTla3z
— ANI Digital (@ani_digital) February 11, 2026
09:34 AM, 11-Feb-2026
बजट को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में सरकार
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट होगा, जिसे सरकार ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। बजट का मुख्य फोकस क्षेत्रीय विकास पर रहेगा। खासतौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। दोनों क्षेत्रों के लिए विकास निधि में लगभग 1900 करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है, जो पिछले साल से करीब 700 करोड़ रुपये अधिक है। इससे 37 पिछड़े जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
09:12 AM, 11-Feb-2026
बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की आराध्य की पूजा
वर्ष 2026-27 बजट की प्रस्तुति से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आराध्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।
![]()










