12:02 PM, 11-Feb-2026
थोड़ी देर में लोकसभा में बोल सकते हैं राहुल गांधी
लोकसभा में अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी बोल सकते हैं। राहुल गांधी बजट पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
11:55 AM, 11-Feb-2026
संसद के गेट पर विपक्ष का प्रदर्शन
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। मकर द्वार पर सांसदों ने विरोध जताया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
11:39 AM, 11-Feb-2026
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में काम न करने वाले वाई-फाई हॉटस्पॉट के संबंध में जवाब किया।
Union Minister @JM_Scindia replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Non-functional Wi-Fi Hotspots in Rural Area. @LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/B26kWzdizv
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
11:37 AM, 11-Feb-2026
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान डेडिकेटेड ग्रीन एनर्जी जोन के बारे में सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
Union Minister @JoshiPralhad replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #LokSabha regarding Dedicated Green Energy Zones.@LokSabhaSectt @ombirlakota pic.twitter.com/6Yt2d5NMeG
— SansadTV (@sansad_tv) February 11, 2026
11:13 AM, 11-Feb-2026
सदन की कार्यवाही शुरू
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
10:09 AM, 11-Feb-2026
आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी सांसद सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनेत्रा पवार गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।
09:34 AM, 11-Feb-2026
नगर निगमों के निजीकरण पर चर्चा का नोटिस
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है, जिसमें नगर निगमों के निजीकरण के कारण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा की जाएगी।
09:32 AM, 11-Feb-2026
लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सदन में बजट पर बहस में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 12 बजे सदन में चर्चा में भाग लेंगे।
08:25 AM, 11-Feb-2026
Parliament Budget Session LIVE: संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन है। दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से बरकरार गतिरोध मंगलवार को दूर हुआ।











