Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्याम मंदिर खाटू में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ रहती है. अगर आप भी खाटू श्याम मंदिर में जाने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए और नई समय सारणी को देख लें. मंदिर कमेटी की ओर से नए नियम की सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच मंदिर 7 घंटे के लिए बंद रहेंगे.
मंदिर कमेटी की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है कि, सभी श्याम भक्तों को अपील की जाती है कि, गुरुवार 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम प्रभू की विशेष पूजा-सेवा और तिलक श्रृंगार होने के कारण श्री श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 18 फरवरी 2026 रात्रि 10 बजे से 19 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. अत: इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.
18 से 19 फरवरी 2026 खाटू श्याम मंदिर बंद
तिलक श्रृंगार और विशेष सेवा पूजा होने के कारण श्री श्याम मंदिर खाटू श्याम जी के पट आम भक्तों हेतु 18 फरवरी 2026 रात 10:00 बजे से 19 फरवरी 2026 श्याम 5:00 बजे तक बंद रहेंगे.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा. इस समय बाबा श्याम के भक्तों को दर्शन नही हो पाएंगे. मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बन्द रहेंगे. मंत्री चौहान ने श्याम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि बाबा श्याम के दर्शनों के कमेटी द्वारा जारी निर्धारित समय का पालन करे ताकि आयोजन के दौरान परेशानी न हो बाबा श्याम के दर्शन 19 फरवरी को शाम बाबा का फिर से होगा दीदार दर्शन.
हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा
खाटू श्याम को कलियुग में भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, भीम के पौत्र बर्बरीक ने महाभारत युद्ध के समय कृष्ण को अपना शीश दान दिया था. बर्बरीक की इस श्रद्धा से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे ‘हारे का सहारा’ कहलाएंगे. इसलिए कलियुग में खाटू धाम को हारे का सहारा कहा जाता है. देशभर में बाबा खाटू श्याम के कई मंदिर हैं, जिसमें राजस्थान के सीकर ना मंदिर सबसे प्रसिद्ध है.
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 1, 2 नहीं 3 ग्रहों की बदलेगी चाल, कई राशियों की किस्मत होगी बुलंद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
![]()










