Last Updated:
नताशा स्टेनकोविक से तलाक लेने के बाद हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. टी20 वर्ल्डकप में बिजी हैं और अपनी लेडीलव को भी इस बिजी शेड्यूल में वक्त दे रहे हैं. एक होटल से माहिका और हार्दिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हार्दिक को बाथरोब में देखा जा सकता है. उनके साथ-साथ माहिका चल रही हैं.
हार्दिक पांड्या लेडीलव माहिका शर्मा के साथ. (फाइल फोटो)
मुंबई. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में पब्लिक इवेंट्स में नजर आते हैं. जहां हार्दिक इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप में बिजी हैं, वहीं उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी लेडीलव माहिका शर्मा के साथ दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में हार्दिक होटल के गैलरी में बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं. वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिका शर्मा ने उनके साथ-साथ चलती हैं. आगे होटल स्टाफ है, जो उनका रास्ता दिखा रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी फैन ने कपल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है.
View this post on Instagram
![]()










