लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू और नवी मुंबई जाने वाले विमानों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को दोनों जगहों पर जाने वाला विमान फुल रहा। दोनों विमानों को पूरी क्षमता के साथ रवाना किया गया। वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा एयर की 9.55 बजे वाला विमान 173 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। बंगलूरू से वाराणसी आने वाला 5.40 बजे वाले विमान में 188 यात्री बाबतपुर पहुंचे।
एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी-बंगलूरू रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण सेक्टर अब व्यस्त श्रेणी में शामिल हो चुका है। व्यवसायिक, शैक्षणिक और धार्मिक यात्रा के चलते इस रूट पर आवागमन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में सुनवाई, गवाह से जिरह; 19 फरवरी को पड़ी अगली तारीख
अकासा एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उधर, नवी मुंबई-वाराणसी सेक्टर के लिए शुरू हुई नई की उड़ानों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दोनों ही फ्लाइटें फुल रहीं। नवी मुंबई से वाराणसी आने वाली सुबह 9.20 बजे वाले विमान में 185 यात्री बाबतपुर आए।