11:17 AM, 19-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है
मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है।
11:13 AM, 19-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने विपक्ष का विरोध किया
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे।
10:54 AM, 19-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में मंत्री के बयान पर हंगामा, विजय चौधरी ने कहा- भेदभाव नहीं करती सरकार
बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसार में विपक्ष ने रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला उठाया। राजद विधायकों ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है। लोगों को जहरीली शराब परोसी जा रही है। इस पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रोहतास मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।











