नई दिल्ली. साल 2002 में रोमांटिक फिल्म ये दिल आशिकाना’ का गाना उठा ले जाऊंगा उस दौर का ऐसा चार्टबस्टर था कि हर शादी, पार्टी और कॉलेज कैंपस में बस यही सुनाई देता था. करण नाथ और जिविधा शर्मा पर फिल्माया गया यह गाना एक परफेक्ट लवर बॉय एंथम बन गया था. इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने इसका संगीत तैयार किया था और उनकी खासियत ही यही थी कि वे ऐसी धुनें बनाते थे जो एक बार सुनने पर जुबान पर चढ़ जाएं. गाने में करण नाथ का वो बिंदास अंदाज और जिविधा की सादगी दर्शकों को बहुत भा गई थी. भले ही यह फिल्म आज के दौर में उतनी चर्चा में न रहती हो, लेकिन इस गाने की लोकप्रियता आज भी बरकरार है.
![]()











