Last Updated:
7 मार्च को आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ. फिल्म के पहले पार्ट को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है और रिलीज से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू है. पेड प्रीव्यू के जरिए ही फिल्म अब तक 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.
धुरंधर 2 को लेकर पिछले साल से ही बज बना हुआ है. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. आदित्य धर की इस फिल्म ने देश-विदेश मिलाकर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब अगर कोई फिल्म इतनी बड़ी हिट होती है तो इसके ओटीटी राइट्स को लेकर भी बज रहता है.

हर ओटीटी प्लेटफॉर्म धुंरधर 2 के राइट्स खरीदने की दौड़ में शामिल होना चाहता है. पहली फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार अदा किया था. धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स खरीदे.

फिल्म थिएटर में 30-35 दिन पूरे करने के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने लगी थी. नेटफ्लिक्स ने भारी भरकम कीमत में इसके डिजिटल राइट्स खरीदे थे. फिल्म ओटीटी पर काफी समय तक टॉप 10 में बनी हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट पर अभीतक कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इसके डिजिटल राइट्स बिक चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं.

आमतौर पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म थिएटर में रिलीज के 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर आती है. ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि फिल्म 40 दिनों के अंदर ओटीटी पर आ जाएगी.

अब अगर ‘धुरंधर 2’ की कमाई की बात करें, तो रिलीज से पहले ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर धुआं उड़ा रखा है. फिल्म की रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू है जिसके टिकट 7 मार्च से बिक रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के बाद से पेड प्रीव्यू के टिकट लाइव हुए और कुछ ही दिन में ‘धुरंधर 2’ ने करोड़ों की कमाई कर ली.

फिल्म ने प्रीमियर के कलेक्शन से ही कई फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ‘धुरंधर 2’ ने अबतक 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है जो सिर्फ पेड प्रीव्यू के टिकट के जरिए हुए हैं.

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने ‘ओ रोमियो’ और ‘स्त्री 2’ के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. विशाल भारद्वाज की ‘ओ’ रोमियो’ ने पहले दिन सिर्फ 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया था. ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है.
![]()










