Last Updated:
इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर सुनिधि चौहान लखनऊ में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इमोशनल हो गईं. उनके गले में परेशानी होने के बाद भी उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया और फैंस से माफी मांगी कि उनका गला और आवाज बिल्कुल ठीक नहीं है.फिर भी उन्होंने कॉन्सर्ट को नहीं छोड़ा और परफॉर्म करती रही.
वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली. मशूहर सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने लखनऊ कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. वह अपने इस इवेटं के दौरान इमोशनल हो गईं. लखनऊ में उनका कॉन्सर्ट के दौरान गला खराब हो गया. उनकी आवाज भी ठीक नहीं थी, फिर भी उन्होंने कॉन्सर्ट को बीच में नहीं छोड़ा. उन्होंने इस दौरान फैंस से माफी भी मांगी, इस चीज के लिए फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
जब कॉन्सर्ट के बीच छलके सुनिधि के आंसू
सुनिधि चौहान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनिधि एक कॉन्सर्ट के दौरान रोती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सिंगर ने जगमगाता हुआ जंपसूट पहना है. लेकिन लखनऊ में हुए इस कॉन्सर्ट के बीच अचानक वह गाना रोककर रोने लगती हैं. वह कहती हैं कि, ‘मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज भी ठीक नहीं निकल पा रही है. लेकिन मैं जानती हूं आप मेरे साथ हैं, मैं गाना चाहती हूं. उन्होंने ये भी कहा कि करियर में कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ, वह बहुत शर्मिंदा हो रही हैं.’
View this post on Instagram
![]()










