Last Updated:
आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में वह दीया जलाने से पहले जूते उतारते हैं और स्टेज पर जाते हैं. दरअसल, आमिर मुंबई में दो दिन तक होने वाले रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.
आमिर खान दीया जलाते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)
मुंबई. आमिर खान ने मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. इस इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. लोग उनकी तारीफ कर रहे है. दरअसल, आमिर को मंच पर बुलाया गया था ताकि वे सेरेमनी की शुरुआत के लिए पारंपरिक दिया जलाएं. लेकिन, इस रस्म को निभाने से पहले आमिर खान ने कुछ पल रुककर अपने जूते उतार दिए. उनकी यह सादगी भरी हरकत वहां मौजूद लोगों की नजरों में तुरंत आ गई.
आमिर खान के इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस आमिर खान की इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्हें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए सराहा. आमिर इस उद्घाटन समारोह में कंफर्टेबल लेकिन स्टाइलिश लुक में शामिल हुए. आमिर ने इवेंट के लिए गुलाबी और नीले रंग की शर्ट, बेज रंग की पैंट और भूरे रंग के जूते पहने थे. जैसे ही वे मंच की ओर बढ़े, उन्होंने चुपचाप अपने जूते उतार दिए और फिर दीया जलाया.
View this post on Instagram
![]()











