बीना/सोनभद्र। आगामी चुनाव को देखते हुए रविवार को बभनी मंडल के शक्ति केंद्र चपकी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा मंडल बभनी के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख तथा अन्य सहयोगी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक आयोजित किया गया। भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक नंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इस मौके पर भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक नंद कुमार तिवारी ने कहा कि सभी बूथ के पदाधिकारीयो की जिम्मेदारी काफी अहम है। चुनाव का समय चल रहा है। मोदी की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है। विपक्ष देश में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है जबकि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार जनता का विश्वास जीतने का कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य करें। सभी मोर्चा के पदाधिकारी लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक संख्या में जनता को लाभ मिल सके। इस बैठक में मंडल महामंत्री लाल केश कुशवाहा तथा शक्ति केंद्र प्रभारी दीप चंद्र केशरी एवम बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख तथा सैकड़ो सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।