काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits and offers prayers at Kaal Bhairav Mandir in Varanasi. pic.twitter.com/MS2FwzbdVU
— ANI (@ANI) May 12, 2024
रविवार की सुबह मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से बाबा का पूजन-अर्चन किया।
बाबा के शरण में शीश झुकाकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत की कामना की।