अमेठी। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा 166022 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर किर्तिमान बना दिया। कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के.एल. शर्मा को 536492 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहीं स्मृति ईरानी को 370470 वोट मिले। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि स्मृति ईरानी अपना बूथ भी हार गईं। उनका बूथ मवईगांव गौरीगंज विधानसभा था।