अमित शाह, जेपी नड्डा
– फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को भी मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ इस बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सदन से निकल चुके हैं।
Trending Videos
यह बैठक केंद्रीय बजट पेश किए जाने के मद्देनजर हो रही है। जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया।