Dev Deepawali 2024: काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान 12 लाख दीपों से काशी के 84 घाट जगमग होंगे। वहीं गंगा पार रेती पर भी दीप जलेंगे।
{“_id”:”66ef93bd3e87be22730c4719″,”slug”:”dev-deepawali-2024-84-ghats-of-kashi-will-be-illuminated-with-12-lakh-lamps-2024-09-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के 84 घाट, ग्रीन आतिशबाजी लगाएगी चार चांद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Dev Deepawali 2024
– फोटो : अमर उजाला
काशी के लक्खा मेलों में शुमार देव दीपावली का उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार 84 घाट 12 लाख दीपों से रोशन होंगे। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत नजर आएगी। लोकल से ग्लोबल हो चुकी देव दीपावली को देखने के लिए देसी और विदेशी मेहमान भी काशी आएंगे।
देव दीपावली पर काशी के घाटों पर देवलोक उतरेगा। प्रदेश सरकार ने देव दीपावली को दिव्य व भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करने की तैयारी की है। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए इसे पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। देव दीपावली पर दिव्य लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।
अश्विन को बांग्लादेश की पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन दूसरी पारी में वह विपक्षी टीम पर...
© 2024 Asian News Network | Website By- Cliker Studio