10:35 AM, 02-Oct-2024
Solar Eclipse Effects On Zodiac Signs 2024: सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशि को करियर, व्यापार व नौकरी में लाभ की प्राप्ति होगी, और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। इसमें वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि शामिल है।
10:14 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को साफ करें।
- इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए।
- साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं।
09:56 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 Daan: सूर्य ग्रहण का दान
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान करें।
- सूर्य ग्रहण के बाद चना, गेहूं, गुड़, केले, दूध, फल और दाल आदि का दान करें।
- इससे जातक को कामों सफलता प्राप्त होती है और सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचाव होता है।
09:40 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 India: आज पितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण पितृ अमावस्या के दिन लगेगा, जो पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। पितृ अमावस्या के दिन पितरों को विदाई दी जाती है और श्राद्ध, तर्पण, ब्राह्मण उत्सव, दान आदि किया जाता है। उनकी आत्मा को शांत करने के लिए इस दिन सूर्य ग्रहण होने से दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए इस दिन लोगों को बढ़ चढ़कर दान करने की सलाह दी जाती है।
09:15 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संबंध
सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है। यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती है क्योंकि चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में इतना ही समय लगता है। लेकिन हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता है। साल में न्यूनतम दो या अधिकतम 5 बार ही सूर्य ग्रहण लगता है।
09:00 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान आकाश में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
08:45 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024: कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों से नजर आएगा।
08:22 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 Sutak Time: सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है।
08:12 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 Time: सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 2 अक्तूबर 2024 को लगने जा रहा है। यह रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
08:00 AM, 02-Oct-2024
Surya Grahan 2024 Live: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सबकुछ
Surya Grahan in India 2024 Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time, Upay In Hindi: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण आज रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू हो और रात 03 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। इस कारण से ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण सूर्य के मीन राशि में रहने पर होगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा। इस ग्रहण को दक्षिणी अमेरिका, आर्कटिक, अर्जेटीना, ब्राजील और प्रशांत महासागर जैसे इलाको में देखा जाएगा। आइए जानते है इस सूर्य ग्रहण के बारे में सबकुछ…