{“_id”:”679e6879df9fcab96b0c8a63″,”slug”:”donald-trump-welcomes-return-of-us-detainees-says-venezuela-agreed-to-take-back-illegal-aliens-worlds-news-2025-02-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”US-Venezuela: ट्रंप ने अमेरिकी कैदियों की रिहाई पर जताई खुशी, वेनेजुएला अपने नागरिकों को वापस लाने पर सहमत”,”category”:{“title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”}}
डोनाल्ड ट्रंप – फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेजुएला से छह अमेरिकी बंदियों की वापसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले गिरोह के सदस्यों सहित अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए वेनेजुएला के साथ एक नया समझौता किया गया है। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन के दौरान सीमा सुरक्षा सबसे मजबूत रही है और अमेरिका से रिकॉर्ड संख्या में अवैध प्रवासियों और अपराधियों को निर्वासित किया जा रहा है।
Trending Videos
वेनेजुएला की सहमति पर जताई खुशी
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वेनेजुएला से बंधकों को वापस लाना बहुत अच्छा है और यह महत्वपूर्ण है कि वेनेजुएला ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले सभी वेनेजुएला नागरिकों को अपने देश में वापस लेने पर सहमति व्यक्त की है, जिनमें ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वेनेजुएला ने इन लोगों को अपने देश भेजने के लिए परिवहन व्यवस्था प्रदान करने पर भी सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा कि सभी देशों ने अवैध प्रवासियों को वापस स्वीकार करने के लिए सहमति दी है और अमेरिका से भी अपराधियों की रिकॉर्ड संख्या को निकाला जा रहा है।
अमेरिकी नागरिकों की रिहाई पर एक नजर
बता दें कि बीते शुक्रवार को वेनेजुएला ने शुक्रवार को छह अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया। देखा जाए तो ये मामला तब सफल हो रह जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तहत पूर्व विशेष मिशन दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के साथ बातचीत की थी।
गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की सरकार ने जुलाई के बाद से असंतुष्टों और विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। साथ ही कम से कम नौ अमेरिकियों को हिरासत में लिया था। इन बंदियों पर हिंसक कृत्यों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था, लेकिन इस बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं प्रस्तुत किया गया।