02:21 AM, 19-Mar-2025
सुनीता विलियम्स
– फोटो : फोटो : X/Nasa
सबसे ज्यादा दिन अंतरिक्ष में रहने के मामले में सुनीता विलियम्स का कीर्तिमान
सुनीता विलियम्स अब तक तीन बार अंतरिक्ष मिशन पर जा चुकी हैं। इनमें 2006, 2013 और 2024 के स्पेस मिशन शामिल हैं। जहां उन्होंने कुल मिलाकर 608 घंटे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर बिताए हैं। नासा के किसी अंतरिक्ष यात्री के लिहाज से यह अंतरिक्ष में दूसरी सबसे ज्यादा अवधि है। अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों में उनसे आगे सिर्फ पेगी व्हिटमोर हैं, जिन्होंने आईएसएस पर 675 दिन बिताए हैं।
01:53 AM, 19-Mar-2025

सुनीता विलियम्स के साथ पीएम मोदी।
– फोटो : amarujala.com
सुनीता विलियम्स का भारत से कनेक्शन?
सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो स्थित यूक्लिड में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या मूलतः गुजरात के मेहसाणा से हैं। हालांकि, न्यूरोएनाटॉमी के क्षेत्र में काम कर रहे थे। 1957 में वे अमेरिका गए और वहीं बस गए। यहां उन्होंने उर्सलीन बॉनी से शादी की, जो कि मूलतः स्लोवेनिया से थीं। सुनीता का पैतृक घर गुजरात के झूलासन में है, जबकि उनका ननिहाल स्लोवेनिया में है।
01:39 AM, 19-Mar-2025

सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर।
– फोटो : NASA
सितंबर, 2024 में भी वापसी का प्रयास हुआ
18 मार्च की सुबह करीब 10.35 बजे ISS से रवाना हुआ था। करीब 17 घंटों के सफर के बाद सुनीता और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यान फ्लोरिडा के समुद्र तल पर उतरेगा। सुनीता और विल्मोर 5 जून, 2024 को रवाना हुए थे। महज आठ दिनों के मिशन पर गईं, सुनीता को तकनीकी खामी के कारण उन्हें विल्मोर के साथ 286 दिनों तक ISS में ही रुकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुनीता की सकुशल वापसी के लिए नासा ने सितंबर में भी प्रयास किया था। हालांकि, बोइंग स्टारलाइनर को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
01:20 AM, 19-Mar-2025

सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए गुजरात स्थित उनके पैतृक गांव में यज्ञ किया गया।
– फोटो : Facebook/SunitaWilliams/PTI
समुद्र में सुनीता के यान की लैंडिंग के बाद सबसे पहले क्या होगा
भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स गुरुवार को जब पृथ्वी पर लौटेंगी तो सबसे पहले उन्हें स्ट्रेचर से नासा के फ्लोरिडा स्टेशन के करीब स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां उनकी और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों की जांच होगी। इसके बाद सुनीता कुछ समय पुनर्वास केंद्र में बिताएंगी और वैज्ञानिकों से क्लियरेंस मिलने के बाद उनका परिवारवालों से मिलना सुनिश्चित हो जाएगा।
01:00 AM, 19-Mar-2025
Sunita Williams Return LIVE: जल्द खत्म होगा इंतजार; सुनीता-विल्मोर तड़के 3.27 बजे धरती पर आएंगे; भारत में यज्ञ
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स लंबे इंतजार के बाद आज तड़के अमेरिका के फ्लोरिडा में उतरेंगी। धरती से 400 किलोमीटर से अभी अधिक ऊंचाई पर बनाए गए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से भी अधिक समय से फंसीं सुनीता और उनके सहयोगी बैरी विल्मोर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- NASA ने खास मिशन पर भेजा था। हालांकि, तकनीकी कारणों से सुनीता और विल्मोर की वापसी पूर्व निर्धारित समय से नहीं हो सकी। अब 286 दिनों के बाद दोनों को अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी- स्पेसएक्स और नासा के सहयोग से वापस लाया जा रहा है। नासा ने बताया है कि सुनीता और विल्मोर को लेकर वापस लौट रहा अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा जाएगा। भारतीय समयानुसार यान अब से थोड़ी ही देर के बाद यानी तड़के 3.27 बजे धरती पर आ जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sunita Williams Return: सुनीता को लाने वाले ड्रैगन कैप्सूल की खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे आप!
भारत में प्रार्थनाओं का दौर, पीएम मोदी ने कहा- दिलों के करीब हैं सुनीता
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की टीम फ्लोरिडा में मुस्तैद है। भारत में सुनीता के परिजनों ने उनकी सकुशल वापसी के लिए गुजरात में यज्ञ-हवन आयोजित किया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता के नाम एक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि भले ही सुनीता धरती से मीलों दूर अंतरिक्ष में हैं, लेकिन भारत के लोगों की प्रार्थना और दुआएं उनके साथ हैं। वे दिलों के काफी करीब हैं।
ये भी पढ़ें- Sunita Williams: परिवार में कौन-कौन कर रहा सुनीता का इंतजार, 9 महीने बाद ISS से लौटने पर क्या बोले रिश्तेदार?
सुनीता की धरती पर सुरक्षित वापसी की कामना के साथ हवन
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव गुजरात में है। मेहसाणा जिले के झूलासन में सुनीता की धरती पर सुरक्षित वापसी की कामना के साथ हवन किया जा रहा है। नौ महीने से अधिक समय बाद स्पेसएक्स का स्पेसशिप- ड्रैगन करीब 2.41 बजे धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर जाएगा। इसके करीब 45 मिनट के बाद समुद्र तल पर उतरेगा।
#WATCH | Mehsana, Gujarat | Havan is being performed in Jhulasan – the native village of NASA astronaut Sunita Williams, for her safe return to Earth.
Stranded in the International Space Station for 9 months, NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore,… pic.twitter.com/vbWPlqVfAL
— ANI (@ANI) March 18, 2025