Aaj Ka Panchang 29 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 29 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार है. मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है.
चोला चढ़ाने के लिए हनुमान हनुमानजी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. दीपक के साथ सिंदूर और लाल लंगोट अर्पित करें. मान्यता है इस उपाय से हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं और लंबे समय से जो कार्य नहीं पूरे हो रहे वो शीघ्र ही पूर्ण होते हैं.
कर्ज का बोझ मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, धन प्राप्ति के रास्ते नहीं खुल रहे तो मंगलवार के दिन पीपल के 11 पत्तों को साफ जल से धो लें. पत्तों पर चंदन या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें. इन पत्तों को हनुमानजी को अर्पित करें.
आज परशुराम जयंती भी है. ऐसे में श्रीहरि विष्णु जी की पूजा भी करें, इस दौरान परशुराम जी का स्मरण करें और उन्हें कुमकुम, हल्दी चावल पुष्प चढ़ाएं
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 29 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग,29 अप्रैल 2025 (Panchang 29 April 2025)
तिथि | द्वितीया (28 अप्रैल 2025, 9.10 – 29 अप्रैल 2025, शाम 5.31) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | मंगलवार |
नक्षत्र | कृत्तिका |
योग | सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग |
राहुकाल | दोपहर 3.37 – शाम 5.16 |
सूर्योदय | सुबह 6.15 – शाम 6.37 |
चंद्रोदय |
सुबह 6.29 – रात 09.03, 30 अप्रैल |
दिशा शूल |
उत्तर |
चंद्र राशि |
वृषभ |
सूर्य राशि | मेष |
शुभ मुहूर्त, 29 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 29 April 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 – सुबह 06.01 |
अभिजित मुहूर्त | सुबह 11.55 – दोपहर 12.46 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6.24 – शाम 6.49 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16 |
अमृत काल मुहूर्त |
शाम 6.20 – रात 7.44 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.04 – प्रात: 12.52, 28 अप्रैल |
29 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 9.00 – सुबह 10.39
- आडल योग – सुबह 5.42 – शाम 6.47
- विडाल योग – शाम 6.47 – सुबह 5.41, 30 अप्रैल
- गुलिक काल – दोपहर 12.19 – दोपहर 1.58
Ketu Gochar 2025: केतु का गोचर किन राशियों के लिए ला रहा बुरा समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.