Last Updated:
KBC 17: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के मंच पर भारतीय सेना की वीरांगनाएं कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कमांडर प्रेरणा देवस्थली पहुंचीं. वे 15 अगस्त के एपिसोड में सभी सवालों का जवाब देने में कामया…और पढ़ें
वीरांगनाओं ने सभी सवालों के सही जवाब दिए.बिग बी ने 2 लाख रुपये का आठवां प्रश्न पूछा- प्रयोगशालाओं में अक्सर अपयोग किए जाने वाले, चित्र में दिख रहे इस उपकरण का नाम किस वैज्ञानिक के नाम पर है? वीरांगनाओं ने विकल्प ‘ए. जूलियस पेट्री’ को चुना. अमिताभ बच्चन ने फिर 3 लाख रुपये का 9वां सवाल पूछा. सवाल है- इनमें से कौन सी नदी राक्षसताल नामक स्थान के पास से निकलती है? वीरांगनाओं ने अपनी पहली लाइफ लाइन ‘ऑडियंस पोल’ का इस्तेमाल किया. ज्यादातर ऑडियंस ने विकल्प ‘D सतलुज’ को चुना. वीरांगनाओं ने ऑडियंस की बात मानी और ‘सतुलज’ को चुनकर 3 लाख रुपये जीते.
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियों ने भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दी हैं. उनकी पूर्वजों ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ युद्ध भी लड़ा था. वे वीरगाथाओं को सुनते हुए बड़ी हुई हैं. वीरांगनाओं के सामने 5 लाख रुपये के लिए 10वां सवाल था- इनमें से किस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से अधिक है? उन्होंने तीसरा विकल्प ‘अग्नि पंचम’ चुनकर 5 लाख जीत लिए.
शानदार खेल दिखाते हुए वीरांगनाएं 13वें प्रश्न पर पहुंचीं, जो 25 लाख रुपये के लिए था. अमिताभ ने सवाल पूछा- ‘इंग्लैंड के लेस्टर में ‘आर्च ऑफ रिमेम्बरेंस’ को उसी व्यक्ति ने डिजाइन किया था, जिन्होंने इनमें से किस भारतीय स्मारक को डिजाइन किया था?’
A. विक्टोरिया मेमोरियल
B. गेटवे ऑफ इंडिया
C. फोर्ट सेंट जॉर्ज
D. इंडिया गेट
वीरांगनाओं ने 13वें सवाल के जवाब के लिए ‘ऑडियंस पोल’ का इस्तेमाल, इंडिया गेट को सबसे ज्यादा 58 फीसदी वोट मिले. उन्होंने ऑडियंस की बात मानी और विकल्प डी. ‘इंडिया गेट’ को चुना, जो सही साबित हुआ. एपिसोड के आखिर में कर्नल सोफिया कुरैशी ने देशवासियों के नाम खास संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, ‘जब भी भारत में युद्ध जैसा कोई भी मौका आया, तो आपको भारतीय फौज पर विश्वास रखना है और उनका साथ देना. अगर हम एक साथ हैं, तो कोई हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकेगा. हमने पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत कर दिया. अपना बेस्ट वर्जन सामने लाए और देश को सबसे आगे रखें.’
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()











