Last Updated:
Karisma Kapoor Net Worth: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. करिश्मा के बच्चों समायरा और किआन ने भी पिता की संपत्ति में हिस्से के लिए हाईकोर्ट का रुख कर लिया है. इस बीच जान लीजिए कि लोलो की खुद की नेटवर्थ कितनी है.
<strong>नई दिल्ली.</strong> बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त अचानक निधन हो गया. संजय कपूर के निधन के कुछ दिनों के बाद ही संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव पर फ्रॉड के आरोप लगाए. फिर संजय की बहन भी सामने आईं और उन्होंने भी प्रिया के खिलाफ बात की. अब पिता संजय के निधन के करीब तीन महीने के बाद करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और किआन भी संपत्ति में हिस्से की मांग कर रहे हैं और<br />हाईकोर्ट जा पहुंचे हैं.

एक समय था जब बॉलीवुड की चमकती सितारा करिश्मा कपूर की जिंदगी में प्यार की कहानी शुरू हुई. साल 2006 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख समारोह में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की. यह शादी शहर की सुर्खियों में छाई रही. दो बच्चों के होने के बाद रिश्ते में दरार आई और 2014 में अलग हो गए. फोटो साभार-@therealkarismakapoor/Instagram

करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए. 2016 तक ये लंबी अदालती लड़ी गई और फिर तलाक हो गया. तलाक के समझौते में संजय ने करिश्मा को लगभग 70 करोड़ रुपये दिए, साथ ही उनके दो बच्चों कियान और समायरा के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड्स, जिन पर 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है. फोटो साभार-@therealkarismakapoor/Instagram

इसके अलावा, संजय के पिता की मुंबई वाली आलीशान बंगला और शादी के जेवरात भी करिश्मा को लौटाए गए. इन सबने करिश्मा की संपत्ति को मजबूत बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, आज उनकी कुल संपत्ति करीब 120 करोड़ रुपये है, जो उनकी फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और निवेशों से आई है. फोटो साभार-@therealkarismakapoor/Instagram

तलाक के बाद करिश्मा ने अपनी जिंदगी संभाली, वह ब्रांड्स से जुड़ी रहीं, निवेश किए और कभी-कभी फिल्मों में नजर आईं. उनकी संपत्ति बढ़ती गई, लेकिन संजय की जिंदगी में नया मोड़ आया. उन्होंने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की, जिनसे एक बेटा हुआ. फोटो साभार-@therealkarismakapoor/Instagram

संजय ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. उनकी मौत के बाद परिवार में संपत्ति के विवाद की आग भड़का दी. करिश्मा के बच्चों कियान और समायरा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. फोटो साभार-@therealsamairakapoor/Instagram

उन्होंने आरोप लगाया कि सौतेली मां प्रिया ने संजय की वसीयत में हेराफेरी की और सारी संपत्ति अपने नाम कर ली. वसीयत 21 मार्च 2024 की बताई जा रही है, जो पूरी पर्सनल एसेट्स प्रिया को देती है. फोटो साभार-@therealsamairakapoor/Instagram

बच्चों का दावा है कि वे पिता की संपत्ति में एक-पांचवां हिस्सा मांग रहे हैं. अब यह कहानी सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि परिवार के रिश्तों, विश्वासघात और न्याय की है. करिश्मा खुद इस विवाद से दूर हैं, लेकिन उनके बच्चे मजबूती से लड़ रहे हैं. फोटो साभार-@therealsamairakapoor/Instagram
![]()










