टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल के लोग प्रदर्शन करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव में एक नया मामला सामने आया है। टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल ने आरोप लगाया है कि परिवर्तन परिवार नाम के पैनल ने क्लब के सभी 1,368 सदस्यों को उपहार स्वरूप डायरी देकर उनके पक्ष में वोट डालने का प्रलोभन देने की कोशिश की है। टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल के लोग क्लब गेट पर एकत्रित हुए और हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी को भी लिखित शिकायत दी गई।
![]()










