Last Updated:
संजय कपूर की मौत के बाद 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर करिश्मा कपूर के बच्चे, रानी कपूर और प्रिया सचदेव के बीच कोर्ट में विवाद जारी है, अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी.

मेरे पास आज की तारीख में कुछ नहीं है. मैंने कई बार वसीयत के बारे में पूछा. 15 से ज्यादा ईमेल भी लिखे. लेकिन पेपर्स के बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा है. ये सब बिल्कुल गैरकानूनी है. मुझे कहा गया कि मेरे ईमेल लीक हो गए हैं. 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति मेरी होनी चाहिए. मैं 80 बरस की हूं. प्रिया सचदेव ने शादी के तीन महीने के अंदर ही सबकुछ बर्बाद कर दिया. आज मेरा बेटा मेरे लिए छत भी नहीं छोड़कर गया है.
संजय कपूर की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ
संजय कपूर का इसी साल जून में यूके में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया. साल 2017 में उन्होंने प्रिया से तीसरी शादी की थी. इससे पहले करिश्मा कपूर संग भी उनकी 13 साल तक शादी थी. लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया. संजय कपूर सोना कॉमस्टार के संस्थापक और अध्यक्ष थे. उनकी कुल संपत्ति 30 हजार करोड़ रुपये की बताई जा रही है. अब उनके जाने के बाद संपत्ति को लेकर ही सभी पक्षों में टकराव देखने को मिल रहा है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()












