Last Updated:
हाई रेटेड ये फिल्म कल इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. फिल्म दो भाषाओं में स्ट्रीम होगा. कौन सी है ये फिल्म चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. सिनेमाघरों की तरह ही OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का क्रेज प्रशंसकों में तेजी से बढ़ रहा है. हर हफ्ते नई रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी रहती है और इस हफ्ते भी हाई रेटेड फिल्म रिलीज हो रही है, जो छोटे बजट में तैयार हुई.

IMDb पर 9.4 का शानदार स्कोर हासिल करने वाली ये फिल्म है ‘मिशा’. जिसने ओटीटी रिलीज से पहले दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है.

‘मिशा’ को एमसी जोसेफ ने डायरेक्ट किया है और इसमें कथिर, शाइन टॉम चाको, और सुधी कोप्पा जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है.

फिल्म समीक्षकों और दर्शकों का ध्यान अपनी अनूठी कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए खींच रही है.

यह एक सामान्य एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि दोस्ती, अहंकार, राजनीति, और वर्ग संघर्ष जैसे गहन विषयों को एक नए दृष्टिकोण से पेश करती है.

निर्देशक ने दोस्तों के बीच के आदर्शों और ईर्ष्या जैसे जटिल भावनाओं के कारण रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव को एक रोमांचक प्लॉट के जरिए दिखाया है.

सन नेक्स्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की है, जिससे प्रशंसकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

‘मिशा’ उन दर्शकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो गहरी कहानी और दमदार अभिनय की तलाश में हैं. इसे मलयालम और तमिल में सन नेक्स्ट पर 12 सितंबर 2025 यानी कल से देखा जा सकता है.
![]()










