मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपने काशी दौरे के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन- पूजन किए। बाबा के दर्शन कर वे काफी पसन्न दिखे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह से गोदौलिया चौराहे से गेट नंबर चार तक नगर निगम के वाहनों से पानी का छिड़काव किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तीन घंटे का रूट डायवर्जन भी किया गया।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी में पीएम मोदी के 52वें दौरे की 20 तस्वीरें, गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत; गूंजा हर- हर महादेव
तीन घंटे रहा रूट डायवर्जन
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक तीन घंटे का डायवर्जन नदेसर से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक रहा। आगमन प्रस्थान के समय नदेसर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ताज होटल की तरफ नहीं जाने दिया गया, इन वाहनों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ डायवर्ट किया गया।