Last Updated:
बीते दिनों दिशा पाटनी खबरों में बनी हुई थीं. एक्ट्रेस के बरेली स्थित घर पर गैंगस्टर्स ने गोलियां बरसा दी थीं. इस घटना को अभी कुछ ही दिन हुए ही थे कि दिशा पाटनी को न्यूयॉर्क में अपने ब्रांड के लिए फोटो शूट कराते देखा गया.
दिशा पाटनी को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया. अब इन सबके बीच दिशा पाटनी को पहली बार न्यू यॉर्क में एक इवेंट में स्पॉट किया गया. बरेली स्थित घर पर गोलियां चलने के बाद दिशा पाटनी को पहली बार न्यू यॉर्क में ब्रांड केल्विन क्लाइन के एक इवेंट में देखा गया. दिशा पटानी, जो कैल्विन क्लेन की ब्रांड एंबेसडर हैं, ने एक बैकलेस बॉडीकॉन ब्लैक गाउन में अपनी कर्व्स को फ्लॉन्ट किया. खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.
वी़डियो
View this post on Instagram
![]()











