भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025
– फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। दुबई में रविवार को होने वाले महामुकाबले से पहले एक पाकिस्तानी शो पर चर्चा के दौरान अख्तर ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की जमकर तारीफ की और पाकिस्तान को चेतावनी दी।
अख्तर ने कहा, ‘यह बिल्कुल साफ है कि भारतीय टीम हमारे खिलाड़ियों को दबाने वाले हैं। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि वे आपको बुरी तरह हराएं। यह बहुत आसान है। अगर मैं इसे और आगे खींचूं तो कहूंगा कि जब बात स्टेटमेंट देने की आती है, तो टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान के बजाय अफगानिस्तान से खेलना चाहेगी।’
![]()













