महुली/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव की प्राचीन रामलीला समिति के गठन हेतु रविवार को रामलीला मंच पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही पुनः बहाल करने का निर्णय लिया।
गठित कमेटी में मुख्य संरक्षक संजीव जौहरी, संरक्षक वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष विंढमगंज), भुल्लुराम कन्नौजिया, विंध्याचल कन्नौजिया, राकेश जायसवाल एवं सुरेश चन्द्र कन्नौजिया (प्रवक्ता, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज) रहे।
समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र जौहरी उर्फ सोनू सेठ एवं वीरेंद्र कन्नौजिया (डीलर), सचिव राकेश कुमार कन्नौजिया (पत्रकार/प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, महुली), कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया (पप्पू), प्रबंधक बुधनाथ कन्नौजिया, दिलगज राम कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया, विजेंद्र कन्नौजिया एवं महामंत्री पंकज गोस्वामी (मंडल महामंत्री विंढमगंज) बनाए गए।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल, अनुज कन्नौजिया, रंजीत जायसवाल, स्नेहमय कन्नौजिया और राकेश कुमार शामिल किए गए। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में विवेकानंद मिश्रा, सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश कुमार कन्नौजिया एवं नितेश कुमार की जिम्मेदारी तय की गई। रामलीला मंडली के महंत दयाराम कन्नौजिया ने बताया कि महुली में रामलीला का मंचन आगामी 20 सितंबर से प्रारंभ होगा। बैठक में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()











