अनिल कपूर और श्रीदेवी असल जिंदगी में देवर भाभी रहे हैं. मगर दोनों ने बॉलीवुड फिल्मों में खूब काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं. इसी तरह अनिल कपूर और श्रीदेवी के कई रोमांटिक गाने भी हुए जो हिट रहे. श्रीदेवी बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने और फिल्में हमेशा हमेशा के लिए हमारी यादों में बस चुके हैं. ऐसे ही श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ एक शानदार रैन डांस किया था जिसमें वह नीली साड़ी में नजर आई थीं. ये है मिस्टर इंडिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का गाना ‘काटे नहीं कटते ये दिन रात’,जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था.
![]()










