Last Updated:
Bigg Boss House: बिग बॉस बाकी रियलिटी शोज से काफी खास और पॉपुलर है. सलमान खान के शो को जो बात बाकी रियलिटी शो से अलग करती है, वह है इसके नियम. नियमों का उल्लंघन करने पर कंटेस्टेंट को कई दफा भारी कीमत चुकानी पड़ी है. आइए, बिग बॉस के उन 10 सामान्य नियमों के बारे में जानते हैं, जिस पर रियलिटी शो टिका हुआ है.
शो बिग बॉस 19 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है.बिग बॉस के घर के नियम तय करते हैं कि कंटेस्टेंट बाहरी दुनिया के संपर्क में न रहें और शो की विश्वसनीयता बनी रहे. कड़े नियमों के तहत किसी को आपस में हाथापाई करने की जरूरत नहीं है. वे बाहरी दुनिया से पेन, पेपर या किसी दूसरे जरिये संपर्क नहीं कर सकते.
– कंटेस्टेंट को फोन, इंटरनेट और टीवी से दूर रखा जाता है.
– कंटेस्टेंट को घड़ी, किताब, पेन या पेपर लाने की अनुमति नहीं है.
– किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा की मनाही है.
– घर की किसी भी वस्तु के साथ छेड़छाड़ या नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं है.
– मीडिया के साथ कंटेस्टेंट को संपर्क करने की अनुमति नहीं है.
संवाद और बिग बॉस हाउस से जड़े नियम
– रियलिटी शो के कुछ वर्जन में कंटेस्टेंट को खास भाषा में बातचीत करने की ही अनुमति होती है. जैसे- हिंदी.
– कंटेस्टेंट को बिग बॉस के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होता है.
– अगर कोई कंटेस्टेंट नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे बिग बॉस दंडित करता है. उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया जाता है या फिर घर से बाहर कर दिया जात है.
– कंटेस्टेंट को सीमित मात्रा में खाना परोसा जाता है. हालांकि, कंटेस्टेंट को उनकी इच्छा के अनुरूप खान-पान मुहैया कराया जाता है.
– बिग बॉस कंटेस्टेंट को कन्फेशन रूम में नॉमिनेशन और अन्य एक्टिविटी के लिए समय-समय पर बुलाता है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










