दुद्धी/एबीएन न्यूज। त्योहारों के मद्देनज़र महिला थाना परिसर दुद्धी में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुद्धी तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख डीजे संचालक शामिल हुए।
बैठक के दौरान डीजे बजाने संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें खास तौर पर डीजे की ध्वनि सीमा पर चर्चा की गई और संचालकों को स्पष्ट किया गया कि निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारित न हो।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि डीजे पर भड़काऊ भाषण, अश्लील गीत या ऐसे शब्दों का प्रयोग न किया जाए, जिनसे किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए।
इस मौके पर विकास मद्धेशिया, पंकज अग्रहरि, धनंजय जायसवाल सहित क्षेत्र के कई डीजे संचालक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
![]()












