दुद्धी/एबीएन न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दुद्धी नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने किया और रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह और कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि संगठन के निर्देश पर 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नेताओं ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है बल्कि यह दान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। नियमित रक्तदान से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है, रक्त का थक्का जमने की संभावना घटती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

रक्तदान करने वालों में जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, रक्तदान टोली प्रमुख रामबाबू कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, डॉ. गौरव सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, युवामोर्चा महामंत्री विकास मद्धेशिया, प्रवीण जायसवाल, अनुरोध भोजवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()











