Last Updated:
नई दिल्ली/गुवाहाटी. लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर शनिवार मध्यरात्रि को सिंगापुर से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जुबिन की शुक्रवार को सिंगापुर में ‘बिना लाइफ जैकेट के समुद्र में तैरते समय’ मौत हो गई थी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर गायक का पार्थिव शरीर प्राप्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
#WATCH | Mortal remains of singer Zubeen Garg, lovingly called the ‘King of Humming’ by his fans, have arrived at the IGI Airport in Delhi. His mortal remains will be taken to Guwahati from here, where they will be kept at the Arjun Bhogeswar Baruah Sports Complex (Sarusajai… pic.twitter.com/yb1ZAnJgjE
![]()











