Last Updated:
राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाया. उनका गजोधर वाला किरदार बहुत पॉपुलर हुआ. राजू को अमिताभ बच्चन की मिमिक्री से पहचान मिली और फिर वह कॉमेडी के किंग बन गए थे.
स्कूल से भागकर देखते थे अमिताभ बच्चन की फिल्में.राजू श्रीवास्तव का गजोधर भैया वाला किरदार ऐसा हिट हुआ कि यह राजू श्रीवास्तव की पहचान बन गया. उनके कई चुटकुले ऐसे थे कि उन पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बने. 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया में एक ऐसा नाम बन गए, जिसने हंसी को भारतीय घरों का हिस्सा बना दिया. वे भारतीय कॉमेडी जगत के अजेय सितारे थे, जिनकी अदाकारी और हास्य कला ने लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली.
View this post on Instagram
![]()











