Last Updated:
आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रणबीर कपूर और करण जौहर के ई-सिगरेट सीन पर एनएचआरसी ने नोटिस जारी किया, भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रणबीर कपूर का भी एक कैमियो है जहां वह करण जौहर के साथ दिखते हैं. इसी सीन को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीरीज के प्रोड्यूसर और एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है.
आखिर क्यों हुआ आर्यन की सीरीज पर बवाल
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक सीन में रणबीर कपूर, करण जौहर और एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं. जहां वह ई-सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं. मगर इस सीन में मेकर्स ने किसी भी तरह का डिसक्लेमर मतलब चेतावनी नहीं लगाया हुआ था. इसी मामले को लेकर एक शिकायतकर्ता ने एनएचआरसी को शिकायत की और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी कार्रवाई की मांग की है.
![]()










