Last Updated:
सूर्या और ज्योतिका की लाडली हाल ही में दीया ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है. इसी बीच, अपने मम्मी-पापा की तरह दीया ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है.
नई दिल्ली. तमिल सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी सूर्या और ज्योतिका न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी एक आदर्श जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं. अब उनकी बेटी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है.

सूर्या और ज्योतिका के दो बच्चे हैं दीया और देव. दीया मुंबई में पढ़ाई कर रही थी, जिसके लिए सूर्या का परिवार चेन्नई से मुंबई शिफ्ट हो गया था. हाल ही में दीया ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है.

इसी बीच, दीया ने अपने मम्मी-पापा की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री किया है, लेकिन वह एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं, बल्कि एक निर्देशक के रूप में. दीया ने ‘लीडिंग लाइट’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन किया है. यह फिल्म ऑस्कर के लिए क्वालिफाई करने के लिए अमेरिका में प्रदर्शित की जा रही है.

2डी एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा निर्मित यह 13 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लाइट वुमन के अनुभवों पर आधारित है.

इस समय, ऑस्कर के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह फिल्म अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के रीजेंसी थिएटर में प्रदर्शित की जा रही है. यह जानकारी 2डी कंपनी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पेज पर दी गई है. यह देखना बाकी है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतती है या नहीं.

अपने माता-पिता की तरह दीया के एक एक्ट्रेस बनने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही में ‘कुशी’ फिल्म के री-रिलीज इवेंट के दौरान निर्देशक एस.जे. सूर्या से पत्रकारों ने कुछ सवाल पूछे.

उनमें से एक सवाल था कि निर्माता ए.एम. रत्नम ‘खुशी’ फिल्म का पार्ट 2 बनाना चाहते हैं. अब जब विजय अभिनय से हट रहे हैं, लेकिन उनका बेटा संजय काफी अच्छा दिखता है. साथ ही ज्योतिका की बेटी दीया भी अब बड़ी हो चुकी है.क्या इन दोनों को लेकर ‘खुशी’ का पार्ट 2 बन सकता है?

इस पर एस.जे. सूर्या ने जवाब दिया, ‘कुछ चमत्कार नहीं बनाए जा सकते. वे अपने आप होते हैं. अगर भगवान ने चाहा तो सब कुछ होगा.’ उनकी यह बात चर्चा का विषय बन गई.
![]()











