नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड काफी मजेदार रहा. शो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे. इस दौरान सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी साथ मौजूद थे. बाचतीत के दौरान सलमान खान ने रिलेशनशिप को लेकर जाह्नवी कपूर की टांग खिंचाई की. जाह्नवी ने भी चुटकी लेते हुए उन्हें अपने ही अंदाज में जवाब दिया.
जाह्नवी कपूर ने दिया मजेदार जवाब
जाह्नवी कपूर भी कम नहीं निकली, उन्होंने तुरंत सलमान खान को जवाब देते हुए कहा, ‘शिखर पर किसी भी चीज की कमी नहीं है.’ एक्ट्रेस का ये जवाब सुनते ही दर्शक तालियां बजाने लगे. जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई दे जाते हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
बिग बॉस 19 से बाहर हुए आवेज दरबार
‘बिग बॉस’ के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो हाल ही में घर से आवेज दरबार बाहर हो गए. उन्हें सबसे कम वोट मिले. उनके शो से बाहर निकलने के बाद अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना दुखी हो गए. इससे पहले वाले एपिसोड में उनकी भाभी गौहर खान ने उन्हें शो में बने रहने के लिए मोटिवेट किया था. सलमान खान ने भी उन्हें ‘बिग बॉस’ हाउस में कुछ करने के लिए प्रेरित किया था, लेकिन उनका यह मोटिवेशन भी काम नहीं आया. आखिरकार वह शो से बाहर हो गए.
‘बिग बॉस 19’ में बचे अब ये कंटेस्टेंट्स
अब ‘बिग बॉस’ के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी ही रह गए हैं.










