Last Updated:
प्रभास ने आदिपुरुष की फ्लॉप के बाद अपनी नई फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए फीस 150 करोड़ से घटाकर 100 करोड़ कर दी है. ट्रेलर रिलीज हुआ, फिल्म में संजय दत्त भी हैं.

पैन इंडिया स्टार प्रभास इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक आते हैं. जिन्होंने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. हालांकि पिछला कुछ समय उनकी फिल्मों के लिए ठीक नहीं था. जब राधे और आदिपुरुष जैसी फिल्म तगड़ी फ्लॉप हुई. अब प्रभास जल्द ही अपनी नई पैन इंडिया फिल्म ला रहे हैं जिसका नाम है ‘द राजा साब’. जिसका 29 सितंबर को ट्रेलर भी रिलीज हुआ. अब इस बीच खबर आ रही है कि प्रभास ने अपनी फीस में कटौती की है. फ्लॉप फिल्मों को देखते हुए प्रभास ने ये कदम उठाया है.
प्रभास की फीस में कटौती
‘सियासत’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिपुरुष न सिर्फ फ्लॉप हुई बल्कि खूब आलोचना भी हुई थी.आदिपुरुष के फ्लॉप होने के चलते ‘द राजा साब’ की डील पर असर पड़ा है. रिपोर्ट दावा करती है कि प्रभास की सैलरी में 33% तक कटौती की गई है. ऐसे में ये प्रभास की मार्केट वेल्यू और इमेज को बड़ा झटका लगा है.
आदिपुरुष के बाद लगा झटका
बता दें आदिपुरुष न सिर्फ फ्लॉप हुई थी बल्कि खूब विवाद हुआ था. फिल्म में प्रभास ने प्रभु राम की भूमिका निभाई थी और ओम राउत ने इसे डायरेक्ट किया ता. फिल्म के वीएफएक्स से लेकर राइटिंग तक की खूब किरगिरी हुई थी. 600-800 तक का भारी-भरकम बजट इसपर लगाया गया था लेकिन इसे लोगों ने घटाया करार दिया था. बता दें इसके डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे थे.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










