संगम विहार बीरबल नगर स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक दंपती की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इमारत में बने 43 फ्लैटों में रहने वाले करीब 200 लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।
प्राथमिक जांच में पार्किंग क्षेत्र में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पार्किंग में खड़े करीब 40 वाहन आग की चपेट में आ गए थे। इससे आग तेजी से फैली। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
![]()











