मुरादाबाद मंडल में होली पर हादसों से कई जगह रंग में भंग हो गया। इन हादसों में चंडीगढ़ के एक दंपती समेत 15 लोगों की मौत हो गई। रामपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई, जबकि संभल में हादसों में मरने वालों की संख्या पांच है। मुरादाबाद जनपद में तीन लोगों की जान चली गई।
अमरोहा में भी एक युवक की जिंदगी हादसों की भेंट चढ़ गई। इनसे जुड़े परिवारों में त्योहार की खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं, जबकि दो परिवारों में रमजान की इबादत के बीच परिजनों को दुखद घटना का सामना करना पड़ा। रामपुर के शाहबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दंपति इंद्रपाल (52) और उनकी पत्नी लज्जावती (50) की मौत हो गई।
वह चंडीगढ़ निवासी थे। शाहबाद के खेड़ा गांव में रिश्तेदारी में आए थे। जिले में एक अन्य हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को अहमदाबाद गांव के पास हुआ, जहां डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार किसान सौरभ (35 की जान चली गई।