Last Updated:
इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला. इममें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने अहम भूमिकाएं निभाईं. डायरेक्टर ने इसको लेकर दिल छूने वाला अनुभव शेयर किया.
‘अमर सिंह चमकीला’ को एमी में नॉमिनेशन मिला था.नई दिल्ली. फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है. यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इम्तियाज ने आईएएनएस से बात करते हुए इस फिल्म के बारे में अपना खास अनुभव साझा किया. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की.
इम्तियाज ने फिल्म के प्रीमियर के बारे में भी बताया, ‘जब हम लिबर्टी सिनेमा में शूटिंग कर रहे थे, जो बॉम्बे का एक पुराना थिएटर है, तो मेरी प्लानिंग थी कि हम प्रीमियर ऐसे ही थिएटर में करें. लेकिन मुझे बताया गया कि यह मार्केटिंग के लिहाज से ठीक नहीं होगा. लेकिन मैंने ऐसा करने पर जोर दिया और इसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी समर्थन दिया और मजाक में कहा, ”मैं आपके साथ हूं, मैं प्रीमियर के खर्चे का आधा हिस्सा वहन करूंगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मोनिका शेरगिल ने भी मेरे आइडिया को स्वीकार किया और पुराने तरीके से प्रीमियर करने पर हामी भर दी. इस तरह से यह प्रीमियर एक खास और यादगार अनुभव बन गया. प्रीमियर के दिन भारी ट्रैफिक और खराब मौसम के बावजूद कई लोग पहुंचे. सभी ने इस खास मौके को यादगार बनाने में मदद की.’
![]()










