धर्मेंद्र और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. साल 1973 में आई फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ में भी दोनों ने साथ काम किया था. फिल्म हिट हुई थी और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. खासतौर पर गाना, ‘अरे राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’. इसे किशोर कुमार ने गाया है. फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था. गीतकार थे राजा मेहंदी अली खान.यह गाना अपनी शरारती और रोमांटिक अदाओं की वजह से बहुत लोकप्रिय हुआ. इसमें धर्मेंद्र और रेखा की जोड़ी दिखाई देती है. फिल्म में सरेआम उन्होंने सड़क पर सभी के साथ रेखा को प्रपोज किया था.
![]()










