Last Updated:
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर हैं. सेंसर बोर्ड ने 60 प्रतिशत किसिंग सीन काटे हैं. बता दें इस फिल्म रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा से लेकर मनीष पॉल भी हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को कांतारा चैप्टर 1 से क्लैश करेगी. चलिए बताते हैं वरुण धवन की फिल्म को सेंसर बोर्ड की समय अवधि से लेकर सर्टिफिकेट तक की जानकारी.

2 अक्टूबर की छुट्टी के मौके पर वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा एक रोमांटिक फिल्म ला रहे हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’. जैसा टाइटल है वैसी ये फिल्म बिल्कुल नहीं है. दरअसल वरुण धवन की फिल्म जब सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए पहुंची तो ये बात पता चली. सेंसर बोर्ड ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की 60 प्रतिशत किसिंग सीन पर कैंची चलाई है. साथ ही यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास किया है. चलिए बताते हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के कट्स के बारे में.
किसिंग सीन को 60 फीसदी काटने को कहा
वहीं दूसरा सुझाव ये था कि दूसरे बदलाव में लिप-लॉक सीन को करीब 60% छोटा करना था. साथ ही, निर्माता को फिल्म में शराब के खिलाफ एक चेतावनी भी डालने को भी कहा गया. इन बदलाओं के साथ फिल्म को अंतिम मंजूरी मिली.
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ समय अवधि
सेंसर सर्फिकेट के बाद पता चला कि फिल्म 2 घंटे 15 मिनट 45 सेकंड की है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, अभिनव शर्मा और मनीष पॉल भी हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










