Last Updated:
यूट्यूब पर एक हफ्ते पहले एक गाना रिलीज हुआ दैट गर्ल, जिसने पूरे पंजाब में तहलका मचा दिया है. इसमें एक 19 साल की सांवली सलोनी लड़की रैप करती नजर आती हैं, जिनकी मजबूत आवाज ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है. चलिए बताते हैं आखिर कौन हैं परम.

“वे मैं अड्डी ना पताशे जावां फ़ोर दी…आंख तकदी ना किसे नू एह घुरदी, मेरी छुपी जपदी दूंगे शोर जाही…’, मैं यूं ही मिश्री नहीं तोड़ती. मेरी आंखें यूं ही नहीं घूरती. मेरी खामोशी एक गहरे शोर सी लगती है… ये है हिप-हॉप ट्रैक ‘दैट गर्ल’ की कुछ लाइनें. ये गाना पिछले ही हफ्ते यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. इस सिंगल गाने ने 6 दिन में 30 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं. देखते ही देखते गाना वायरल हो गया है. इस गाने की खासियत है इसकी रैपर परमजीत कौर. सिर्फ 19 साल की परम ने सबको हिलाकर रख दिया है. पंजाबी इंडस्ट्री में इसकी खूब धूम है और हर कोई उनकी बात कर रहा है. चलिए आपको परम और इस गाने से रूबरू करवाते हैं.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस गाने में परमजीत ने सबका दिल जीत लिया है. वह पंजाब के मोगा के एक गांव दुनेके की रहने वाली हैं. परम ने गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं पास की. इसी दौरान परम को रैप का चस्का भी लगा. रैपर की मां हाउस हेल्प का काम करती हैं तो पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. मोगा के डीएम कॉलेज में म्यूजिक सब्जेक्ट लेने के बाद परम इस क्षेत्र में सीरियस हो गईं. वह अपने रैप लिखती भी हैं.
हिलाकर रख दिया पूरा पंजाब
परम के हिप-हॉप ट्रैक ‘दैट गर्ल’ को ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता मन्नी संधू ने बनाया है. गाने की शूटिंग मोहाली में हुई है. इस गाने के बारे में हाल में ही मन्नी संधू ने बातचीत की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने इस गाने को कहीं महंगे स्टूडियो में रिकॉर्ड नहीं किया न ही कोई साउंड ट्रीटमेंट दिया है. इस गाने में आप साफ साफ गाड़ियों की आवाज सुन सकते हैं. मगर परम इतना क्लियर और मजबूती से गाती हैं कि उनका एक एक शब्द साफ साफ सुनाई देता है. संधू ने बताया कि उनके 15 साल के करियर में ऐसा अनुभव बहुत रेयर ही हुआ है. सिर्फ 10 मिनट के अंदर उन्होंने गाने का माहौल बना दिया और झटपट ये गाना तैयार हो गया.
परम का ठेठ अंदाज
परम की तारीफ उनकी एनर्जेटिक आवाज के साथ साथ उनके ठेठ अंदाज की तारीफ हो रही है. सबसे बड़ी खासियत की रैपर्स की दुनिया में परम जैसी बच्चियां बहुत कम ही मिलती हैं. म्यूजिक वीडियो में जिस सादगी से उन्होंने गाया और खुद को प्रजेंट किया वो भी काबिल-ए-तारीफ है. गाने में रैप के दौरान परम में जो अकड़ और मजबूती झलकती है वो उनके संघर्षों और जीवन से मिली है, जिसे कोई हिला भी नहीं सकता है.
हनी सिंह को लॉन्च करने वाले क्या बोले
हनी सिंह से लेकर सतिंदर सरताज जैसे गायकों को लॉन्च करने वली स्पीड रिकॉर्ड्स ने भी परम की तारीफ की. सालाना 200 गाने रिलीज करने वाले बैनर ने परम को लेकर कहा कि पंजाब में पंजाबी में रैप करने वाली कोई भी फीमेल सिंगर नहीं हैं. वह इस ‘गली बॉय’ में नई हैं. उन्होंने तो ये भी उम्मीद जताई कि परम इस क्षेत्र में बहुत आगे तक जाएंगी.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










