इस्राइल-हमास संघर्ष के दो साल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइल मंगलवार यानी आज उस काले दिन की दूसरी बरसी मना रहा है, जब 7 अक्तूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने देश पर सबसे बड़ा हमला किया था। दो साल बाद भी जंग खत्म नहीं हुई, गाजा में तबाही जारी है, और कई बंधक अब भी हमास के कब्जे में हैं। इस बार का मुख्य स्मृति समारोह सरकार नहीं, बल्कि शहीदों और बंधकों के परिजनों ने आयोजित किया है। यह इस बात का संकेत है कि देश अब भी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों को लेकर गहराई से बंटा हुआ है। कई नागरिकों का मानना है कि नेतन्याहू सरकार युद्ध को लंबा खींच रही है और बंधकों की रिहाई के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही।
![]()











