करवाचौथ का त्योहार आने ही वाला है. बॉलीवुड में भी इस खास दिन के लिए कई गाने बनाए गए हैं. लेकिन साल 1993 में आई अक्षय कुमार की फिल्म सैनिक के एक गाने को आज भी कोई टक्कर नहीं दे पाया है. इस फिल्म में करवाचौथ का गाना फिल्माया गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और अश्विनी भावे लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय एक आर्मी ऑफिसर के रोल में थे, जो शहीद हो जाते हैं. लेकिन फिल्म में अश्विनी अपने ससुरालवालों के लिए करवा चौथ का व्रत तक रख लेती हैं, क्योंकि उससे लगता है कि परिवार में किसी को अक्षय की मौत के बारे में नहीं पता. गाने इतना इमोशनल है कि आपकी आंखें भर आएगी. वो गाना है. हैं मेरी आंखों में मेरे पिया, मैंने पिया से वचन है लिया. आज भी आप इस गाने को देखते हैं तो आपकी आंखें भर आएंगी.
![]()










