Last Updated:
ये एक्टिंग ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स की नजरें भी उस पर टिक गई हैं. अब खबर है कि जल्द ही उसे एक ऐसे फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिल सकता है, जिसने पहले ही कई सुपरस्टार्स को नया मुकाम दिलाया है. संघर्ष से सफलता तक का ये सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. जानिए कौन हैं…
नई दिल्ली. एक समय था जब ये एक्टर दिनभर की मेहनत के बाद मुश्किल से 15 से 25 हजार रुपये कमाता था. फिल्मी दुनिया का सपना उसकी हकीकत से बहुत दूर नजर आता था. लेकिन उसने हार नहीं मानी… उसने वही किया जो बाकी करने से डरते थे… रिस्क लेना. यही रिस्क उसके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. छोटे रोल्स और संघर्ष के बीच उसने अपनी पहचान बनाई और आज वही कलाकार बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में शुमार है. उसकी एक्टिंग ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स की नजरें भी उस पर टिक गई हैं. ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि लक्ष्य लालवानी हैं.

‘किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से सु्र्खियों में छाए लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड के नए उभरते हुए कलाकार हैं. लोगों को मानना है कि वह आने वाले समय में बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर देने वाले हैं. फोटो साभार-@lakshya/Instagram

टेलीविजन पर ‘वॉरियर हाई’, ‘अधूरी कहानी हमारी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘परदेस में है मेरा दिल’ और ‘पोरस’ जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा बनने के बाद, लक्ष्य एक जाना-पहचाना नाम बन चुके थे. रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट उन्होंने बताया था कि कैसे फिल्मों के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया. फोटो साभार-@lakshya/Instagram

उन्होंने बताया था कि मैं टीवी से 15 से 25 हजार रुपये रोज कमा रहा था, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैंने अभी रिस्क नहीं लिया तो शायद कभी आगे नहीं बढ़ पाऊंगा. उन्होंने अपने दिल की बात अपने पापा से की. फोटो साभार-@lakshya/Instagram

पापा के साथ देते हुए कहा- ‘जितना तू रोज कमा रहा है, वो मेरी महीने भर की कमाई है, लेकिन अगर तुझे यकीन है अपने रास्ते पर, तो जा.’ बस पापा के इन शब्दों ने कमाल किया और फिर दमदार परफॉर्मर बनने की राह पर निकल पड़े. फोटो साभार-@lakshya/Instagram

‘द बैर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपना जबरदस्त डेब्यू करने वाले लक्ष्य लालवानी लगता है अब भारतीय सिनेमा के दिग्गज कहानीकारों में से एक की नजर में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्हें एक हफ्ते में दो बार संजय लीला भंसाली के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है और इन लगातार मुलाकातों ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है.

सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस के बाद लक्ष्य अब इंडस्ट्री में एक उभरते हुए नए चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं. वहीं, भंसाली जिनके बारे में कहा जाता है कि वो नए टैलेंट को पहचानने और निखारने में माहिर हैं, ऐसे में दोनों के बीच किसी संभावित प्रोजेक्ट की चर्चा अब और भी तेज हो गई है. फोटो साभार-@lakshya/Instagram

इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है, लेकिन फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर कुछ नया तो नहीं होने वाला? एक हफ्ते में दो बार मिलना, ये तो यूं ही नहीं हो सकता. अब सबके मन में यही सवाल है कि आखिर चल क्या रहा है? फोटो साभार-@lakshya/Instagram
![]()










