रैपिड एक्शन फोर्स।
– फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ की एक बड़ी इकाई, जिसे ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) कहा जाता है, मंगलवार को इसकी 33वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। हर वर्ष सात अक्तूबर को इस बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। आरएएफ की खासियत ये है कि इसने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। आरएएफ ने हैती में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अंतर्गत अमेरिकी सैन्य टुकड़ी के साथ मिलकर 504 सैन्य पुलिस बटालियन (ड्रैगन फाइटर) के एक दस्ते के रूप में वहां मुश्किल परिस्थितियों में चुनाव संपन्न कराए थे। मौजूदा समय में आरएएफ की 15 बटालियन हैं। इस बल की खासियत ये है कि यहां पर अन्य बटालियनों के मुकाबले अफसर दो-तीन गुणा ज्यादा होते हैं। आरएएफ को अपना एक अलग ध्वज प्रदान किया गया है।
![]()












