नई दिल्ली: मशहूर हीरोइन हिना खान ने गुरुवार 9 अक्टूबर को अपने मजाकिया और मनमोहक अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘दीवाने तो दीवाने हैं’ पर मजेदार रील बनाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में हिना मेकअप रूम में बैठकर अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार एक्सप्रेशंस के साथ लिप-सिंक करती दिख रही हैं. हिना ने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी टीम की मस्ती और पागलपन को बयां किया. उन्होंने लिखा, ‘क्योंकि हम सब बहुत पागल हैं, टीम हिना खान आपके लिए. हम सब एक तस्वीर में नहीं आ पाए.’
![]()












